सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The Burden of Debt on Farmers: Aditya Surjewala

किसानों के सिर पर कर्ज का बोझ : आदित्य सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The Burden of Debt on Farmers: Aditya Surjewala
विज्ञापन
कैथल। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों के प्रति गलत नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज देश के किसानों पर भारी कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि किसानों पर करीब 32.65 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा सरकार की ओर से संसद में दिया गया है और इसमें केवल बैंकों से लिया गया कर्ज शामिल है।
Trending Videos

असंगठित क्षेत्र और खेत मजदूरों का कर्ज इसमें शामिल नहीं है, जिससे असली स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है। किसानों के लिए कर्ज माफी की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा और एमएसपी के लिए भी सरकार पर सवाल उठाए। मौसम खराब होने पर भी किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिलता। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ बड़े उद्योगपतियों के लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed