{"_id":"69cd75a94982071b4d0b8134","slug":"the-matter-of-irregularities-reached-the-cm-window-kaithal-news-c-18-1-knl1004-877782-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गड़बड़ी का मामला सीएम विंडो तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गड़बड़ी का मामला सीएम विंडो तक पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका के अधीन सात पार्कों की सुरक्षा और रखरखाव में कथित गड़बड़ी का मामला सीएम विंडो तक पहुंच गया है। आरटीआई कार्यकर्ता सुरेंद्र बैद्य ने बुधवार को शिकायत देकर संबंधित अधिकारियों और एजेंसी के खिलाफ जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि 22 जुलाई 2025 को एक वर्ष के लिए जारी टेंडर में 24 घंटे सुरक्षा के लिए 21 गार्डों की तैनाती निर्धारित की गई थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान कहीं भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं मिले। कागजी व्यवस्था के चलते पार्कों में तोड़फोड़ और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को भेजी गई है और जांच की मांग की गई है। संवाद
Trending Videos