{"_id":"69cd7728b2f5a276a2003504","slug":"three-arrested-in-dowry-harassment-cases-kaithal-news-c-18-1-knl1004-877791-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के मामलों में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के मामलों में तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक युवती की शिकायत पर उसके ससुर रामकरण और सास रानी देवी को काबू किया गया। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दूसरे मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति सुमित को गिरफ्तार किया, जिस पर मारपीट और दहेज मांगने का आरोप है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादपीओ अभियान में 2 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार
कैथल। भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले मामले में 2021 के पर्स छीनने के केस में फरार बालकिशन को काबू किया गया। वह पहले से गुरुग्राम जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। दूसरे मामले में चेक बाउंस केस में पीओ घोषित गुरदेव को भी गिरफ्तार किया गया। संवाद
Trending Videos