सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three arrested in separate cases

Kaithal News: अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in separate cases
विज्ञापन
कैथल। जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने अवैध हथियार रखने के आरोप में महादेव कॉलोनी निवासी गौरव को सिरटा रोड ड्रेन पुल के पास से काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया। वहीं, थाना गुहला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव दाबन खेड़ी निवासी कुका सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.75 बोतल हथकड़ी शराब और 20 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। इसके अलावा थाना ढांड पुलिस ने मोबाइल टावर से बीबीयू उपकरण चोरी मामले में जींद के भाणा ब्राह्मण निवासी मंदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को जेल में भेज दिया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed