{"_id":"6a330e19a2651eb469065d05","slug":"traffic-lights-to-be-installed-traffic-management-to-improve-kaithal-news-c-244-1-pnp1001-159120-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लगेगी ट्रैफिक लाइट, व्यवस्था होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लगेगी ट्रैफिक लाइट, व्यवस्था होगी बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में असंध रोड के रामलाल चौक और जाटल रोड के आठ मरला चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएंगी। नगर निगम ने 38.94 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इसमें ट्रैफिक लाइट सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।
निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे दोनों मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। असंध रोड पर रामलाल चौक पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य सड़क पर लालबत्ती और जींद की तरफ से वाहन आते हैं। वहीं दूसरी तरफ मॉडल टाउन व पुराना औद्योगिक क्षेत्र से वाहन आते हैं। ऐसे में चौक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने के बाद भी स्थिति कई बार अनियंत्रित हो जाती है। इसी तरह जाटल सड़क के आठ मरला चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है।
निगम 24 को खोलेगा टेंडर
नगर निगम ने दोनों जगह ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए 38.94 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। यह कार्य सिविल वर्क श्रेणी में आएगा। इसमें आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम की स्थापना की जाएगी। इससे दोनों प्रमुख चौराहों पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। निगम ने इसका 16 जून को टेंडर लगाया है और 24 जून को खोला जाएगा।
विज्ञापन
शहरवासी बोले बेहतर होगी व्यवस्था
रामलाल चौक और आठ मरला पर ट्रैफिक लाइट लगाने से शहरवासियों के साथ गांवों और दूसरे शहरों से आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। मॉडल टाउन के दीपक और रजनीश ने बताया कि रामलाल चौक पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। इसी तरह की स्थिति आठ मरला पर रहती है। मॉडल टाउन के लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी।
यह परियोजना शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में सहायक होगी। ट्रैफिक लाइट सिस्टम के स्थापित होने से दुर्घटनाओं में कमी आने और यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। निगम जल्द ही टेंडर फाइनल कर वर्क ऑर्डर जारी करेगा।
रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।