सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for kidnapping and beating a youth

Kaithal News: युवक का अपहरण कर पीटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping and beating a youth
विज्ञापन
कैथल। युवक का अपहरण कर उसे पीटने के मामले में पुलिस ने गांव मटौर निवासी विकास व बजरंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव हाबड़ी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पहचान विक्की नामक युवक से हुई थी, जो उसे गांव मटौर ले गया। वहां कुलदीप उर्फ राहुल ने उसे गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनीमाजरा (चंडीगढ़) बुला लिया और रहने के लिए कमरा भी दिलवाया। कुछ दिन बाद कुलदीप अपने साथी विकास के साथ कमरे पर पहुंचा और गौरव को एक बैग में रखा सफेद पाउडर (स्मैक) एक युवक को देने के लिए कहा। गौरव डर के कारण सामान देने गया, लेकिन वहां मौजूद युवकों ने उससे सामान छीन लिया और बिना पैसे दिए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि एक अप्रैल को विक्की उसे बहाने से सुल्तान के बाड़ा ले गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उससे स्मैक की मांग की। मना करने पर उसे जबरन काली स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उसकी आंख, मुंह व हाथ-पैर बांधकर लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की और लगातार स्मैक के बारे में पूछताछ करते रहे। बाद में उसे गांव सौंगरी-गुलियाना के पास छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते उन्होंने गौरव को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed