सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two spa centres raided, prostitution racket busted

Kaithal News: दो स्पा सेंटर पर मारा छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two spa centres raided, prostitution racket busted
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का बुधवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुराना बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के नजदीक स्थित दो स्पा सेंटरों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारकर सात युवतियों और दो युवकों को काबू किया।

एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इन स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर डीएसपी मुख्यालय वीरभान की मौजूदगी में पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिससे गलत कार्यों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जिसके चलते मौके पर अधिक पूछताछ संभव नहीं हो सकी। सभी संदिग्धों को सिविल लाइन थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित था।

पुलिस के अनुसार ग्राहकों, विशेषकर छात्रों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज ऑफर किए जाते थे। मौके से पकड़े गए युवतियों और युवकों का कोई रिकॉर्ड स्पा सेंटर में नहीं मिला, जिससे संदेह और गहरा गया है। दूसरी ओर स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

दूसरे शहरों से बुलाते थे युवतियां, चेन सिस्टम से चलता था नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस अवैध धंधे के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों से युवतियों को लाया जाता था। इसके पीछे एक संगठित चेन सिस्टम काम करता था, जो विभिन्न स्थानों से युवतियों की सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटरों को बंद करवा दिया है। सेंटर के मालिक अभी तक पुलिस कार्रवाई में शामिल नहीं हुए हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed