{"_id":"69beee3c5bd4cf5a9308e1fc","slug":"womens-sankirtan-mandal-performed-kirtan-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146754-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला संकीर्तन मंडल ने किया कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला संकीर्तन मंडल ने किया कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
तीसरे नवरात्र पर मंदिर में भजन गातीं महिलाएं।
विज्ञापन
राजौंद। नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने माता रानी के दरबार में पहुंचकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महिला संकीर्तन मंडल की ओर से भी मंदिर परिसर में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों की धुन पर मां दुर्गा के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, नवरात्रों के चलते बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा सामग्री, फल-फूल और माता के शृंगार की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में इन दिनों माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। संवाद
Trending Videos