सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth arrested for making firecrackers without license

Kaithal News: बिना लाइसेंस के पटाखे बनाता युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 13 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for making firecrackers without license
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस पटाखे बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करनाल के असंध निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में हुई, जो बिना लाइसेंस छोटे पटाखे बनाने और बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम करनाल रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि राजेंद्र कुमार आंबेडकर नगर में किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में गत्ते की पेटियों से बड़ी मात्रा में छोटे पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ। जब बरामद सामग्री का वजन किया गया तो करीब 30 किलो ज्वलनशील पदार्थ पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी इस संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed