{"_id":"6a32f3d180013fba9b0e0f2d","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-car-fir-registered-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151016-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से युवक घायल, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से युवक घायल, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। कलायत क्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुराड़ निवासी चन्द्रभान ने बताया कि उनका पुत्र ओमबीर 13 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर का सामान लेने के लिए कलायत जा रहा था।
जब वह गांव कुराड़ से आगे लंबाखेड़ी की तरफ पहुंचा तो सामने से आ रही एक काले रंग की कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार दुर्घटना की सूचना गांव निवासी बिंद्र ने उन्हें दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पुत्र के दाहिने पैर से काफी खून बह रहा था और गंभीर चोटें लगी थीं। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली स्थित एएमआईएस अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
कलायत थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि अस्पताल से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में घायल के शरीर पर दो चोटें दर्ज की गई हैं। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। चालक की पहचान करने में जुटी है।