फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 buses deployed for HCS exam

Karnal News: एचसीएस परीक्षा के लिए लगाईं 10 बसें

Mon, 27 Apr 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
10 buses deployed for HCS exam
कुरुक्षेत्र। पुराने अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर में रविवार को एचसीएस परीक्षा का आयोजन किया गया। अभ्यर्थियों को बस अड्डे व रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए डिपो की 10 इलेक्ट्रिक बसों को लगाया गया। इससे अनेक अभ्यर्थियों को फायदा जरूर मिला लेकिन कईं रूटों पर बसों के फेरे घट गए, जिससे भीषण गर्मी के बीच यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

डिपो में 10 इलेक्ट्रिक बसें पिछले दिनों मिली थी, जिन्हें पहले शहरी बस सेवा के रूप में लगाया गया लेकिन कुछ दिनों से इन्हें बसों की कमी के चलते रूटों पर भी उतारा गया। कुरुक्षेत्र से पिहोवा, लाडवा, यमुनानगर, कैथल व पिपली से थर्ड गेट रूटों पर ये बसें लगाई गई थी लेकिन रविवार को परीक्षा के चलते इन बसों को अभ्यर्थियों की सहुलियत में लगाया गया। सुबह करीब नौ बजे से पहले ही बसों को बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ा। इन रूटों पर घंटों भर तक अन्य बसों का इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी व लू के बीच यात्री बस स्टॉप व अड्डों पर पसीने से तर-बतर होते रहे। घंटों के इंतजार के बाद जब भी कोई बस आती तो उसमें सवार होने की होड़ भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार परीक्षा में बसों को लगाया गया। यात्रियों के लिए अन्य बसें सामान्य दिनों की तरह चलती रही। -शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र।

कुरुक्षेत्र। पुराने अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। पुराने अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed