सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 Star Cricket Academy won the match by eight wickets

Karnal News: 11 स्टार क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 30 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
11 Star Cricket Academy won the match by eight wickets
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती ​खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तेरहवें दिन 11 स्टार क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। रविवार को निशान पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए मैच को 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम ने आठ विकेट से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 34 ओवर में मात्र 73 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और प्रतियोगिता में सबसे कम रन बनाने वाली दूसरी टीम बनी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम ने 11.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 स्टार क्रिकेट अकादमी की गेंदबाज सृष्टि ने पांच ओवर में सात रन देकर दो विकेट अपने नाम किए और पांच में से दो ओवर में एक भी रन नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कोच उधम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम जिले की है और एक टीम कैथल से है, बाकी हर जगह से करीब दो टीमें हैं। प्रतियोगिता में 17 लीग मैच होंगे और तीन नॉकआउट मैच होंगे। हर मैच 40 ओवर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed