{"_id":"6a0785e80109a0379307c85c","slug":"120-electricity-poles-were-broken-in-the-storm-electricity-was-cut-off-in-22-villages-karnal-news-c-244-1-pnp1006-157288-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आंधी में टूटे बिजली के 120 खंबे, 22 गांवों की बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आंधी में टूटे बिजली के 120 खंबे, 22 गांवों की बिजली रही गुल
Sat, 16 May 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 16 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
सनौली रोड पर सड़क किनारे गिरा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। दो दिन से लगातार तेज आंधी से कई जगहों पर पेड के साथ बिजली के खंबे व ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है। सनौली-बापौली सब डिवीजन के गांवों में आंधी में टूटे 120 बिजली के खंबे व आधा दर्जन ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए। इससे दोनों सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 22 गांवों की पूरी रात अंधेरा छाया रहा। ग्रामीण बलवान, सुरेश, सुखबीर, विनोद, मामन, महाबीर व बलबीर ने कहा कि गांव में बिजली के खंबे व तार टूटने से खेतों की बिजली की सप्लाई बंद पड़ी है। बिजली बहाल के लिए कई बार बिजली निगम कर्मचारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। बापौली सब डिवीजन बिजली निगम एसडीओ परमिंद्र सिंह ने कहा कि बिजली का तार व खंबों की मरम्मत के लिए कर्मचारियों की टीम बनाकर क्षेत्र में भेजी गई है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

सनौली रोड पर सड़क किनारे गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन