सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14-foot statue of Emperor Mihir Bhoj installed in Rajaund.

Karnal News: सम्राट मिहिर भोज की 14 फुट की प्रतिमा राजौंद में स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
14-foot statue of Emperor Mihir Bhoj installed in Rajaund.
नगर पालिका के पास पार्क में स्थापित क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते ह
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका के समीप स्थित पार्क में अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा सभा राजौंद की ओर से क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद राजपूत समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर सम्राट मिहिर भोज को श्रद्धांजलि दी और उनके गौरवशाली इतिहास को याद किया। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि फाइबर सामग्री से निर्मित यह प्रतिमा 14 फुट ऊंची तथा लगभग 500 किलोग्राम वजनी है। प्रतिमा आईयूआरएफ की भारतीय इकाई की ओर से भेंट की गई है। इसके लिए समाज के लोगों ने संस्था का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज महान योद्धा, कुशल शासक और राष्ट्र रक्षक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ संस्कृति और धर्म के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। इस अवसर पर जोनी राणा पार्षद, सोनू राणा पार्षद प्रतिनिधि, डॉ. मोहन राणा, भूपेंद्र राणा, प्रमोद राणा, योगेश राणा, राजन राणा, विक्रांत, प्रिंस, शक्ति राणा, कृष्ण राणा और सन्नी राणा सहित सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बलविंदर नंबरदार, डॉ. संजय पार्षद, कर्मपाल खुरड़ा पार्षद, पिंद्र राणा, चिंटू राणा, अंकुर राणा, मुकेश एडवोकेट, कमल राणा (भाजपा महामंत्री), डॉ. संदीप राणा, डिम्पल राणा, सुनील, नाथी, कुलदीप डायरेक्टर, अमित राणा, वीके राणा, सौरव राणा, अंशुल, बंटू तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed