{"_id":"6a3d9a654627265eb80b64b7","slug":"200-athletes-displayed-their-prowess-in-the-boxing-competition-karnal-news-c-18-knl1018-936014-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
- फोटो : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन की ओर से किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन ने करनाल के सेक्टर आठ स्थित एसटी कबीर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में कुल 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
इन खिलाड़ियों ने अंडर-10, अंडर-12, सब-जूनियर, जूनियर और युवा वर्ग में अपने पंच का प्रदर्शन किया। जिले भर के विभिन्न क्लबों, खेल नर्सरियों और स्कूलों से सैकड़ों युवा मुक्केबाज इसमें शामिल हुए। इनमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के जिला सचिव रवि ने प्रतियोगिता के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को तलाशना है। इन खिलाड़ियों को राज्य स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्गों में अलग-अलग भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों का चयन आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए होगा।
युवाओं को खेलों से जोड़ने की अपील
रवि ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों को अपना कॅरिअर और जीवनशैली बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा की मिट्टी ने हमेशा देश को बेहतरीन एथलीट दिए हैं। यह प्रतियोगिता युवा मुक्केबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती है।