{"_id":"6a3d9ad562f74489550c9cfb","slug":"earned-merit-by-setting-up-a-chhabil-free-cold-drink-stall-on-nirjala-ekadashi-karnal-news-c-18-knl1018-935601-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर कमाया पुण्य
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर कमाया पुण्य
- फोटो : निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर कमाया पुण्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में जगह-जगह बांटा गया ठंडा और मीठा जल, भीषण गर्मी से दिलाई राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/नीलोखेड़ी/इंद्री। निर्जला एकादशी के अवसर पर जिले में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शीतल जल की छबीलें लगाईं। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा व मीठा जल पिलाकर राहत पहुंचाई गई। शहर के विभिन्न हिस्सों, नीलोखेड़ी और इंद्री में यह सेवा कार्य किया गया। करनाल शहर के कुंजपुरा सड़क, कर्णगेट, सेक्टर 12, सेक्टर 6, पुराने बस स्टैंड के सामने, सदर बाजार, प्रेम नगर, रामनगर, शिव कॉलोनी और रेलवे स्टेशन के बाहर सहित कई स्थानों पर जल और प्रसाद वितरित किया गया।
श्री अग्रवाल सभा ने अमर अस्पताल के पास छबील लगाई, जहां राहगीरों को मीठे जल के साथ ब्रेड पकोड़े भी दिए गए। सभा के प्रधान नीरज अग्रवाल ने बताया कि संस्था पिछले 24 वर्षों से समाजसेवा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते 20 वर्षों से इसी स्थान पर निर्जला एकादशी पर छबील लगाई जाती है।
मरीजों, तीमारदारों को पिलाया जल
नीलोखेड़ी में भी दर्जनभर स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों ने मीठे पानी की छबीलें लगाईं। यहां राहगीरों को जल के साथ प्रसाद भी बांटा गया। सीनियर सिटिजन एसोसिएशन के सदस्यों ने केले बांटकर पर्व मनाया। जन कल्याण सेवा सोसायटी ने सरकारी अस्पताल के प्रवेश द्वार पर छबील लगाकर मरीजों, तीमारदारों और आमजन को ठंडा जल उपलब्ध कराया। सोसायटी पदाधिकारियों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर छबील लगाना और प्रसाद वितरण करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है।
विज्ञापन
जनसेवा का दिया संदेश
इंद्री में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय परिसर में छबील लगाकर जनसेवा का संदेश दिया। वरिष्ठ कर्मचारी संजीव मलिक ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से किया जाता है। उन्होंने निर्जला एकादशी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जरूरतमंदों को जल, अन्न एवं वस्त्र दान करने की परंपरा का उल्लेख किया। छबील के संचालन में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर कमाया पुण्य- फोटो : निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर कमाया पुण्य