{"_id":"6a3d9b7fa6baa8b4280002ce","slug":"grandfather-shot-dead-four-times-in-land-dispute-karnal-news-c-18-knl1018-935775-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या
- फोटो : जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर से खुद पशुबाड़े तक बाइक पर बैठाकर ले गया आरोपी, बड़ागांव में वारदात
- आरोपी की तलाश में चार टीमें जांच में जुटीं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जमीन विवाद में बड़ागांव में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे पोते सोनू ने अपने दादा 70 वर्षीय दर्शन सिंह की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी बाइक से दादा को घर के पास बने पशुबाड़े में ले गया और वहां उन पर नजदीक से गोलियां चला दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर बुढ़ाखेड़ा क्षेत्र पहुंचा, जहां बाइक छोड़कर भाग गया। मृतक के बेटे और आरोपी के चाचा सुरेश पाल की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
मृतक दर्शन सिंह की बड़ी बेटी नारो ने बताया कि 11 एकड़ जमीन में उनकी मां के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन थी जबकि शेष जमीन पिता दर्शन सिंह के नाम दर्ज थी। पहले दर्शन सिंह ने एक हलफनामा तैयार किया हुआ था। बाद में बड़े बेटे की मृत्यु होने के बाद उसकी पत्नी और बेटों को जमीन के हिस्से के बदले धनराशि दे दी गई थी। इसके बाद दर्शन सिंह ने पूर्व में किए गए हलफनामे को निरस्त कर दिया और करीब पांच एकड़ जमीन को सभी वारिसों में बराबर बांटने का निर्णय लिया। आरोप है कि इसी फैसले से पोता सोनू नाराज चल रहा था। सोनू चाहता था कि उनके दादा उन्हें दो एकड़ जमीन और दें। इसी रंजिश में उसने यह वारदात की।
घटना की सूचना पर इंद्री डीएसपी सतीश गौतम सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दादा को संभलने का भी नहीं मिला मौका
आरोपी पोते सोनू ने दादा दर्शन सिंह पर काफी नजदीक से गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस कारण उनके बचने या किसी प्रकार का विरोध करने का अवसर नहीं मिला। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था।
ननद के घर गई बेटी सूचना मिलते ही पहुंची
मृतक दर्शन सिंह की बड़ी बेटी नारो ने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। वे वीरवार को मंगलपुर में अपनी ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। वे तुरंत बड़ागांव पहुंची। घर पहुंचने पर पिता को मृत अवस्था में देखा।

जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या- फोटो : जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या