{"_id":"6a3d99bbee80f73ba008c019","slug":"employees-staged-a-sit-in-protest-and-the-contractor-apologized-karnal-news-c-18-knl1018-935454-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धरने पर बैठे कर्मचारी तो ठेकेदार ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धरने पर बैठे कर्मचारी तो ठेकेदार ने मांगी माफी
विज्ञापन
धरने पर बैठे कर्मचारी तो ठेकेदार ने मांगी माफी
- फोटो : धरने पर बैठे कर्मचारी तो ठेकेदार ने मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जेई को फोन पर धमकी देने वाले ठेकेदार ने लिखित में स्वीकार की गलती
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ठेकेदार की ओर से जेई को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी मॉडल टाउन में पब्लिक हेल्थ कार्यालय के बाहर धरना दिया। ठेकेदार के प्रति रोष जताते हुए नारेबाजी की गई। मामले को ज्यादा तूल पकड़ता देख ठेकेदार नरेश धरना स्थल पर पहुंचा और कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार से माफी मांगी।
अध्यक्षता कनिष्ठ अभियंता श्रीभगवान व संचालन कनिष्ठ अभियंता सुनील कटारिया ने किया। धरने पर करनाल, असंध, इंद्री, नीलोखेड़ी, घरौंडा के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। ठेेकेदार ने लिखित मेें आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अभिषेक, कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा की उपस्थिति में ठेकेदार और जेई के बीच समझौता करवाकर धरने का समापन किया गया। मौके पर शमशेर सिंह गुमटो, राजिंदर कुटेल, राजेश मदान, हरविंदर सिंह,जसबीर आर्य, राकेश गौतम, अर्पित धीमान,गौरव सैनी, सुनील तुली, जसमेर लाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मुकेश वर्मा, रविन्द्र जांगड़ा व उपमंडल अभियंता हरविंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।