सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   200 meters of cable stolen from power house, FIR lodged

Karnal News: पावर हाउस से 200 मीटर केबल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
200 meters of cable stolen from power house, FIR lodged
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-4 के पावर हाउस से 200 मीटर केबल चोरी हो गई। चोरी की वारदात 18 मार्च को पता लगी। अब थाना शहर ने एसडीओ की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि बिजली निगम की ओर से पहले भी पुलिस को कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा था लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ था।
Trending Videos


बिजली निगम के माॅडल टाउन उपमंडल अधिकारी दिनेश नैन ने सेक्टर-चार पुलिस चौकी को भेजे पत्र में बताया कि एरिया इंचार्ज जेई पंकुश सोनी ने लिखित सूचना दी थी कि सेक्टर-4 पावर हाउस व शिकायत केंद्र पर एलटी एबी केबल का ड्रम रखा हुआ था। 18 मार्च को जांच करने पर ड्रम से करीब 200 मीटर केबल गायब मिली, साथ ही कुछ अन्य सामान भी चोरी था। चोरी हुए केबल और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 98 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने पहले भी 27 मार्च को पुलिस चाैकी को सूचित किया था। कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपमंडल अधिकारी दिनेश नैन ने बताया कि उन्होंने 18 मई को दोबारा पत्र भेजकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले को लेकर सेक्टर-4 पुलिस चाैकी ने मामले में अब अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed