{"_id":"6a6d070be1a6b60cea097247","slug":"2200-players-in-karnal-received-a-two-month-diet-allowance-karnal-news-c-338-1-kn11017-132540-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल में 2,200 खिलाड़ियों को मिला दो महीने का खुराक भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल में 2,200 खिलाड़ियों को मिला दो महीने का खुराक भत्ता
Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। खेल विभाग ने जिले के करीब 2,200 खिलाड़ियों को उनके दो महीने का खुराक भत्ता जारी कर दिया है। यह भत्ता खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और उनके बेहतर पोषण के लिए दिया गया है। विभाग ने खिलाड़ियों के शारीरिक विकास और नियमित प्रशिक्षण के लिए 75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
यह राशि सीधे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खुराक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आवंटित की गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी तैयारी में आर्थिक तंगी का सामना न करने देना है। जिले में कुल 104 खेल नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जिनमें 2200 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं। यह भत्ता खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान मासिक रूप से दिया जाता है। विभाग ने आयु वर्ग के हिसाब से प्रतिमाह 1500 से 2000 रुपये भत्ता तय किया है।
खिलाड़ियों को खुराक भत्ता उनकी यूनिट आईडी बनाकर बैंक खाते में जारी किया जाएगा। सभी कोच को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी अकादमियों के खिलाड़ियों का खाता अपडेट कराएं। खेल विभाग कागजी प्रक्रिया और बैंक हस्तांतरण का काम तेजी से पूरा कर रहा है।
विज्ञापन
खेल नर्सरी योजना की शुरुआत
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में खेल नर्सरी योजना लागू की थी। इस योजना के तहत एक नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। चयनित खिलाड़ियों को खुराक भत्ता दिया जाता है ताकि वे अभ्यास के बाद अच्छा पोषण ले सकें। सरकारी और निजी खेल नर्सरियां अप्रैल माह से संचालित की जा रही हैं। इन नर्सरियों में एक कोच भी होता है जिसे मासिक वेतन मिलता है।
भत्ते के भुगतान की प्रक्रिया
जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों का पिछले दो महीने का खुराक भत्ता जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में खिलाड़ियों को खुराक भत्ते को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। खेल नर्सरियों की ओर से खिलाड़ियों की प्रतिमाह हाजिरी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाती है। मुख्यालय से बजट मिलते ही यह भत्ता जारी कर दिया जाता है। खिलाड़ियों को अपना बैंक खाता अपडेट कराकर देना होगा ताकि राशि समय पर मिल सके।