{"_id":"6a08d0505a7a2d263b0a5858","slug":"a-close-relative-is-suspected-in-the-murder-case-of-electricity-corporation-clerk-dimple-karnal-news-c-18-knl1018-908212-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली निगम की क्लर्क डिंपल की हत्या के मामले में करीबी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली निगम की क्लर्क डिंपल की हत्या के मामले में करीबी पर शक
Sun, 17 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 17 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सेक्टर-9 में बिजली निगम की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। मामले में किसी करीबी के संलिप्त होने का भी संदेह है। ऐसे में पुलिस महिला के मोबाइल फोन, डाटा और फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही उनके पुराने किसी विवाद संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
हत्या की गुत्थी को सुलझाने में एसपी के निर्देश पर चार टीमें जांच में जुटी हैं। एक टीम आरोपी के भागने के मार्ग के आधार पर उसके संदिग्ध ठिकानों को खंगाल रही है तो दूसरी टीम साइबर स्तर पर जांच में जुटी है। किसी करीबी पर शक इसलिए है, क्योंकि महिला की हत्या उसके लंच टाइम में घर पहुंचने पर हुई है। ऐसे में डिंपल के संपर्क में रहने वाले उन लोगों पर भी जांच की सुई है, जो उसके घर आने जाने का शेड्यूल तक जानते थे। दूसरी ओर पुलिस सेक्टर-9 और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र बिजराणिया का कहना है कि जांच जारी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉक्टर को सिर से मिला खोल
पोस्टमार्टम के दौरान मृतक डिंपल के सिर से डॉक्टर को गोली मिली है। जो उन्होंने निकाल दी है। दिनदहाड़े घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। विदित हो कि शुक्रवार को दोपहर करीब सवा एक बजे बिजली निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत सेक्टर-9 निवासी डिंपल अरोड़ा शुक्रवार दोपहर कार्यालय से लंच के लिए अपने घर पहुंची थी। घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर वह उसे लॉक कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
बच्चों के भविष्य की रहती थी चिंता
डिंपल अरोड़ा तीन बच्चों की मां थीं। उनकी बड़ी बेटी दिव्या दो साल पहले कनाडा जा चुकी है। जबकि जुड़वा बेटा देवांश और बेटी गुनगुन ने इस बार 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। परिवार के अनुसार डिंपल अपने बच्चों को भी विदेश भेजना चाहती थी और इसी को लेकर वह लगातार प्रयास कर रही थी। बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहती थी और उन्हें बेहतर जीवन देना चाहती थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।