फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A female clerk was shot in the head while locking her scooter outside her house.

Karnal News: घर के बाहर स्कूटी लाॅक कर रही महिला क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A female clerk was shot in the head while locking her scooter outside her house.
घर के बाहर स्कूटी लाॅक कर रही महिला क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या - फोटो : घर के बाहर स्कूटी लाॅक कर रही महिला क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पॉश एरिया सेक्टर-9 में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे बिजली निगम की क्लर्क एवं कर्मचारी यूनियन की प्रधान डिंपल अरोड़ा (40) की उनके घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हेलमेट पहने बदमाश ने इस वारदात को 10 सेकेंड में अंजाम दिया, जो काफी देर से इलाके में रेकी कर रहा था। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया समेत कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार डिंपल अरोड़ा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने कार्यालय से खाना खाने के लिए घर पहुंची थीं। वह घर के बाहर स्कूटी रोककर उसे लॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक बाइक पर वहां पहुंचा। उसने हेलमेट पहन रखा था और हाथ में कपड़े के पीछे पिस्तौल छिपाई थी। आरोपी सीधे डिंपल के पास पहुंचा और सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही डिंपल जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी बाइक पर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर आए और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जब इलाके के सीसीटीवी चेक किए तो पूरा घटनाक्रम सामने आया। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी पहले से इलाके में घूम रहा था और डिंपल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि आरोपी करीब 12:15 बजे से क्षेत्र में रेकी कर रहा था और एक घंटे बाद उसने सवा एक बजे वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed