सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A minor girl who went to a medical store to buy medicine was molested.

Karnal News: मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A minor girl who went to a medical store to buy medicine was molested.
विज्ञापन
करनाल। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा स्टोर पर सिर के दर्द की दवाई लेने के लिए आई थी। आरोपी ने उसे बहाने से अंदर बुलाया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता की माता की शिकायत पर कुंजपुरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बड़ी बेटी की उम्र 15 साल है। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को जब वह काम से घर लौटीं तो बेटी घबराई हुई थी। पूछने पर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह सिर दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गई थी। मेडिकल स्टोर पर संचालक मौजूद नहीं था। बेटा बैठा था। उसने कहा कि डॉक्टर देर से आएंगे और वह खुद चेक कर दवा दे देगा। अंदर जाने पर लेटने के लिए कहा। अचानक दरवाजा बंदकर जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह वह दुकान से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की आगामी जांच पीएसआई सुमन को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed