सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A moving Scorpio caught fire, the driver saved his life by jumping out.

Karnal News: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A moving Scorpio caught fire, the driver saved his life by jumping out.
करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलडी बायपास पर आग लगने से जलती हुई कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बलड़ी बाईपास के नजदीक शुक्रवार रात 2 बजे चलती स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख चालक सुरजीत सिंह ने गाड़ी साइड में रोकी और बाहर कूदकर जान बचाई। उनके बाहर निकलते ही कार में लपटें उठने लगीं।
बल्ला गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह सीएचडी सिटी में रहते हैं। शुक्रवार रात को वह शादी समारोह से लौट रहे थे। नए बस स्टैंड के नजदीक बलड़ी बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर गाड़ी से धुंआ उठने लगा। उन्होंने गाड़ी को साइड में लगाया और बाहर निकल आए। डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकदम आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जल गई। सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed