{"_id":"69e7c83c4c6ad7331c0141a7","slug":"action-taken-against-encroachment-in-three-townships-karnal-news-c-18-knl1018-890931-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन टाउनशिप में अतिक्रमण पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन टाउनशिप में अतिक्रमण पर कार्रवाई
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराता जेसीबी चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने कार्रवाई की। विभाग की दो टीमों ने पुलिस बल के साथ अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर सड़कों पर किए गए कब्जों और अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में हुई।
टीमों ने अंसल टाउनशिप, पार्श्वनाथ सिटी और ईडन एसएलएफ तरावड़ी क्षेत्र में सड़कों के साथ किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके अलावा अल्फा सिटी में बने सामुदायिक केंद्र के अवैध रास्ते (एप्रोच) को भी बंद किया गया। गांव उचानी में करीब 2.5 एकड़ में विकसित की गई अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। यहां पक्की और कच्ची सड़कों के साथ सीवरेज सिस्टम को तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विरोध और हंगामा भी किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए अभियान जारी रखा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के तहत अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी अवैध कॉलोनी विकसित करने या सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।