Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Farmers and laborers staged a protest against the government in karnal over their demands and courted arrest before the Duty Magistrate
{"_id":"6a7991d0f87f16e307013fa1","slug":"video-farmers-and-laborers-staged-a-protest-against-the-government-in-karnal-over-their-demands-and-courted-arrest-before-the-duty-magistrate-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: किसानों-मजदूरों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: किसानों-मजदूरों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दी गिरफ्तारी
करनाल श्रमिकों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू की ओर से आयोजित जेल भरो आंदोलन के तहत सोमवार को भारी जनसैलाब सड़क पर उतरा। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर हजारों की संख्या में मजदूर और सीटू कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह से ही आंदोलन स्थल पर भारी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए थे। देखते ही देखते हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
सीटू के जिला प्रधान ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार लगातार श्रमिकों की अनदेखी कर रहे हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं की जातीं, यह संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आंदोलन के चरम पर पहुंचने के बाद सीटू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी दी।
गिरफ्तारी देने के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार को अपना ज्ञापन भी सौंपा। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में होने की पुष्टि की है, वहीं सीटू नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।