{"_id":"6a0f5969fdc2bae9430f2c0a","slug":"adc-sir-the-gate-of-the-wedding-house-is-closed-please-get-it-opened-karnal-news-c-18-knl1018-910984-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एडीसी साहब, बरात घर का गेट बंद है, खुलवा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एडीसी साहब, बरात घर का गेट बंद है, खुलवा दीजिए
Fri, 22 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 22 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के सभागार में लोगों की शिकायत सुनते एडीसी डॉ. राहुल रईया। सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को लोगों ने अपनी परेशानियों को प्रशासन के सामने रखा। किसी ने बरात घर का बंद गेट खुलवाने की मांग की तो किसी ने खेत में पाइप लाइन बिछवाने और अवैध खनन पर कार्रवाई की गुहार लगाई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर सबसे अधिक 6 शिकायतें दर्ज की गईं। जोगिंदर बरात घर का गेट खुलवाने, कंवरपाल अवैध खनन, कमलेश खेत में पाइप लाइन बिछवाने, बिरमती नए घरेलू बिजली कनेक्शन, विष्णु वत्स वन विभाग और धर्मबीर पुलिस विभाग से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे।
प्राथमिकता पर हल करें सुविधाएं
एडीसी डॉ. राहुल रईया ने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। नीलोखेड़ी उपमंडल में विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन और परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापन से जुड़ी तीन शिकायतें आईं। वहीं इंद्री में अनीता बुढ़ापा पेंशन की समस्या लेकर पहुंची। असंध उपमंडल में परिवार पहचान पत्र में सत्यापन, पता परिवर्तन और बिजली लाइन बदलवाने से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं।