{"_id":"69ced2c6d6604b34110015c8","slug":"additional-municipal-commissioner-inspected-encroachment-and-cleanliness-karnal-news-c-18-knl1018-877873-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अतिरिक्त निगम आयुक्त ने अतिक्रमण और सफाई का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अतिरिक्त निगम आयुक्त ने अतिक्रमण और सफाई का लिया जायजा
विज्ञापन
महिलाओं को जागरुक करते नगर निगम के अधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने वीरवार को सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रोड का औचक निरीक्षण किया। अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पथ विक्रेताओं को फुटपाथ खाली करने के लिए कहा।
उन्होंने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए कहा। प्रत्येक रेहड़ी के पास दो डस्टबिन होने अनिवार्य है और दोनों में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखा जाए। निरीक्षण में उनके साथ मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा और सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियां जोर-शोर से चलाई जा रही हैं। मोटिवेटर टीमें डोर-टू-डोर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आईईसी टीम कूड़ा एकत्र करने वाले टिप्पर के साथ भी चल रही हैं और नागरिकों से अलग-अलग कूड़ा ही टिप्पर में डलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं कूड़ा उठान व्यवस्था को लेकर नागरिकों से लगातार फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि व्यवस्थाओं में और सुधार किया जा सके।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम द्वारा सख्ती बरती जा रही है। थोक विक्रेताओ एवं दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वच्छता सेतु एप को अधिक से अधिक डाउनलोड कर उसका प्रयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Trending Videos