फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission trend in new courses, ten applications in two days

Karnal News: नए कोर्सों में दाखिले का रुझान, दो दिन में दस आवेदन

Mon, 25 May 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Admission trend in new courses, ten applications in two days
करनाल। इस सत्र में पांच महाविद्यालयों में नए सत्र से चार महाविद्यालयों में नए कोर्स आ चुके हैं। इनके प्रति विद्यार्थियों का आकर्षण अधिक है। इन कोर्सों में सीटों के मुकाबले दोगुने तक आवेदन आ रहे हैं। दो दिन पहले ही नए कोर्स पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। दो दिन में ही दस से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

पंडित चिरंजीलाल काॅलेज में तीन नए कोर्स में 20-20 सीटें रखी गई हैं। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की एडमिशन नोडल अधिकारी ने बताया कि इस बार नए कोर्स ऐसे आए हैं जिनमें विद्यार्थियों को पेशेवर कॅरिअर बनाने में काफी सहायता मिलेगी। रुझान अधिक है। केवीए डीएवी काॅलेज से एडमिशन नोडल अधिकारी साक्षी अनेजा ने बताया कि इस बार उनके काॅलेज में सीनियर योग इंस्ट्रक्टर कोर्स शुरू किया जाएगा। भविष्य में योगा क्षेत्र में सरकारी व निजी बेहतर कॅरिअर है ऐसे में छात्राएं इन कोर्स को योग शिक्षक के क्षेत्र में कॅरिअर बना सकेगा। इस कोर्स में वर्तमान में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी काॅलेज में जो भी नए कोर्स आए हैं उसमें सीमित सीटें ही केयूके की ओर से मिली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए कोर्स में सीमित जगह होने के कारण प्रतिशत के हिसाब से विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। इसमें जिन विद्यार्थियों के प्रतिशत उच्च स्तर के होंगे वह पहले इन कोर्स में अपनी जगह बना पाएंगे। इसके अलावा पारंपरिक कोर्स में भी हर साल की तरह अधिक दाखिला आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। जिसमें बढ़ती सरकारी प्रतियोगी परीक्षा बीए कोर्स को अधिक प्राथमिकता दी जा रही हैं। बीए कर विद्यार्थी सरकारी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में सीटों की संख्या
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय : 1870
राजकीय कन्या महाविद्यालय : 980
डीएवी काॅलेज : 1100
कुमारी विद्यावंती आनंद डीएवी काॅलेज : 1220
दयाल सिंह काॅलेज : 1560
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed