{"_id":"6a120ef9de7ad90e290fded5","slug":"admissions-for-ug-and-pg-courses-will-be-held-till-31st-in-markanda-national-college-karnal-news-c-45-1-kur1010-155318-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मारकंडा नेशनल कॉलेज में यूजी और पीजी के लिए 31 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मारकंडा नेशनल कॉलेज में यूजी और पीजी के लिए 31 तक होंगे दाखिले
Sun, 24 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1971 में स्थापित मारकंडा नेशनल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। कॉलेज में 7 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 31 मई तक चलेगी।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यूजी और पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन मांगे गए हैं। बीए एडेड यूजी कोर्स में 320 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं बैचलर ऑफ कॉमर्स एडेड यूजी में 80 सीटों और बीएससी इन फिजिकल साइंस एडेड यूजी में 100 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। पीजी पाठ्यक्रमों में मास्टर ऑफ आर्ट्स इन इंग्लिश के लिए 40 सीटें और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा के लिए भी 40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
--
खेलों में भी शानदान प्रदर्शन कर रहे कॉलेज के खिलाड़ी
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान खेल गतिविधियों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की हैंडबॉल टीम पिछले दस वर्षों से इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर रही है।