सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After offering Eid prayers, prayed for world welfare

Karnal News: ईद की नमाज अदाकर मांगी विश्व कल्याण की दुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 22 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
After offering Eid prayers, prayed for world welfare
ईदगाह में ईद उल फितर के अवसर पर नवाज अदा करते मु​​श्लिम समुदाय के लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। रमजान उल मुबारक के बाद शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद के मौके पर नमाज अदा की। विश्व कल्याण की दुआ मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।



शनिवार सुबह सबसे पहले मरकज वाली जुम्मा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित नूरानी मस्जिद में हजरत मोहम्मद मौलाना हाजी तस्सुवर राणा ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में मौलाना अहमद मियां ने नमाज पढ़ाई। मेरठ रोड स्थित मदीना मस्जिद और कसूरी वाली मस्जिद में भी अकीदतमंदों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह में मौलाना अहमद मियां ने सही रास्ते पर चलने की तौफीक देने और देश में सौहार्द बनाए रखने की विशेष दुआ की। हरियाणा राज्य हज कमेटी के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर खुर्शीद आलम ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।
रोजे रखने से होते हैं गुनाह माफ : मौलाना



मौलाना तस्सुवर राणा ने कहा कि एक महीने के रोजे रखने के बाद इंसान के गुनाह माफ हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अंदर की बुराइयों को दूर करें, नेक रास्ते पर चलें और अच्छे इंसान बनें। हमें अपने मुल्क से मोहब्बत करनी चाहिए।

ईदगाह में ईद उल फितर के अवसर पर नवाज अदा करते मुश्लिम समुदाय के लोग। संवाद

ईदगाह में ईद उल फितर के अवसर पर नवाज अदा करते मुश्लिम समुदाय के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed