{"_id":"6a6a66dd270f74916c0ad262","slug":"agriculture-minister-takes-a-dig-at-rahul-gandhi-also-clarifies-stance-on-trade-deal-karnal-news-c-18-knl1018-958606-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राहुल गांधी पर कृषि मंत्री का तंज, ट्रेड डील पर भी दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राहुल गांधी पर कृषि मंत्री का तंज, ट्रेड डील पर भी दी सफाई
Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोकसभा में पारित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो देसी हैं और न ही पूरे विलायती, वे तो बीच का माल हैं।
बुधवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने करनाल पहुंचे कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने दोपहर में राहुल गांधी का लोकसभा में दिया गया भाषण देखा। उनके अनुसार, राहुल गांधी का बोलने का तरीका और उनकी बातें सामान्य राजनीतिक समझ से अलग हैं।
नीट पेपर लीक मामले पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भी पेपर लीक की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन वर्तमान सरकार ऐसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के संबंध में उन्होंने बताया कि कुल 12 शिकायतें एजेंडे में थीं। इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष सात मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए।
ट्रेड डील पर दिया उदाहरण
अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील को लेकर किसानों की आशंकाओं पर कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और देश, दोनों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी वस्तु के 100 क्विंटल की आवश्यकता हो और उसे केवल दो देशों से खरीदने के बजाय समान कीमत पर 10 देशों से खरीदा जाए तो आठ नए देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत होंगे और किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील को भी इसी दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।
बारिश और उत्पादन वाले बयान पर भी रखी बात
हाल में बारिश से उत्पादन बढ़ने संबंधी अपने बयान पर उठे विवाद के बीच कृषि मंत्री ने कहा कि किसी भी विषय को उसके संदर्भ में समझना चाहिए। उन्होंने कहा, घी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन आवश्यकता से अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है। इसी तरह बिजली से मोटर भी चलती है और करंट लगने से जान भी जा सकती है। हर बात का महत्व उसके संदर्भ में होता है।