फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegations of use of substandard material in wall construction

Karnal News: दीवार निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Allegations of use of substandard material in wall construction
श्मशान घाट के पास दीवार व गली में घटिया सामग्री का विरोध करते ग्रामीण। संवाद
निसिंग। बरास के ग्रामीणों ने बीसी श्मशानघाट के पास गली में सरपंच पर घटिया सामग्री का उपयोग कर दीवार का निर्माण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ग्राम सरपंच व पंचायत के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीण प्रकाश, सोमपाल, जोगी राम, सोहन लाल, जगदीश, नन्हा राम, राकेश, जोगिंद्र, संजीव, विकास, रामेहर, राजकुमार व जर्मन सहित अन्य का आरोप है कि कश्यप समाज, नाई समाज, रविदासिया समाज के श्मशान घाट के पास सरपंच घटिया सामग्री लगाकर दीवार का निर्माण कर रहा है। गली को संकरी कर दीवार का निर्माण करवा तालाब में मिला दिया है। जिससे श्मशानघाट की जमीन कम पड़ रही है और छोटे बच्चे की मृत्यु होने पर जमीन में दबाने की जगह श्मशान में नहीं बची। प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्राम सचिव विनित मान का कहना है कि सरपंच द्वारा जो कार्य गांव के श्मशान घाट के पास किया जा रहा है। उसकी जांच करवाई जाएंगी और ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed