{"_id":"69ea7281575607cddb0b8fed","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-for-their-demands-karnal-news-c-18-knl1018-891961-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन
Fri, 24 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरने पर बैठी आगंनबाड़ी की महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फव्वारा पार्क में वीरवार को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की कार्यकर्ताओं व हेल्परों की लंबित मांगों के लिए जिला स्तरीय जनसभा का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग की निदेशक के नाम पर ज्ञापन साैंपा।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 10 महीनों से केंद्रों का किराया व तीन माह से मानदेय नहीं दिया गया है। जिला प्रधान रूपा राणा व बिजनेश राणा ने कहा कि प्रबंधन से बार-बार यूनियन की ओर से बैठक की जा रही है लेकिन मांगों का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हेल्परों ने कहा कि जब सभी मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक व कार्यक्रम अधिकारी से बातचीत की जाती है तो उनकी ओर से बजट न आने का कारण बता दिया जाता है। इस मौके पर कांता, सतपाल सैनी, जगपाल राणा, ममता, मंजू, सुखविंदर कौर, संतोष, रेखा, नरेश, सरोज आदि मौजूद रहीं।