फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Applications for professional courses double the number of seats

Karnal News: पेशेवर कोर्स में सीटों की संख्या से दोगुने आवेदन

Sat, 23 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Applications for professional courses double the number of seats
करनाल। महाविद्यालयों में ग्रामीण विद्यार्थियों का रुझान पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ अब तकनीकी और पेशेवर कोर्स की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। जिले के कॉलेजों व ग्रामीण कॉलेजों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी बीसीए, कंप्यूटर साइंस, बीबीए और विज्ञान विज्ञान संकाय के विषयों में आवेदन कर रहे हैं। महाविद्यालयों के एडमिशन नोडल अधिकारियों का कहना है कि इस दाखिला प्रक्रिया में सबसे ज्यादा बीसीए और बीएससी आधारित कोर्स में बच्चों की रुचि देखने को मिल रही है। इसमें कम सीटों पर अधिक आवेदन आ रहे हैं जिसमें उच्च प्रतिशत वाले ही दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी ऐसे कोर्स चुन रहे हैं, जिनमें भविष्य में रोजगार की संभावनाएं अधिक हों। दाखिला प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिल रही है। महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं। डीएचई वेबसाइट से काॅलेज की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जीसी असंध के राजकीय महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी रोहताश ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रामीण विद्यार्थी कंप्यूटर कोर्स के लिए सबसे अधिक आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंडित चिरंजीलाल शर्मा काॅलेज में अब तक 1100 आवेदन जिसमें बीसीए में 216 और आईटी में 37 आवेदन हैं जो पेशेवर कोर्स के सबसे अधिक आवेदन हैं। इसके अलावा दयाल सिंह काॅलेज में 1023 आवेदन अब तक प्राप्त हुए है जिसमें बीसीए और बीबीए में सबसे अधिक आवेदन हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में 583 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें बीसीए की 40 सीटों के मुकाबले 50 के लगभग आवेदन आए हैं। डीएवी महाविद्यालय में 1100 सीटों में से अब तक 700 के करीब आवेदन आ चुके हैं जिसमें बीसीए और विज्ञान संकाय में दाखिला लेने की होड़ सबसे अधिक देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed