{"_id":"6a135e30908ff8cbc50124d7","slug":"apply-for-padma-awards-by-july-31-karnal-news-c-18-knl1018-913369-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
Mon, 25 May 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 25 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
करनाल। गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन व सिफारिशों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in/) पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इन पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कार शामिल रहेंगे। नामांकन करने वाले व्यक्ति अधिकतम 800 शब्द का एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र या विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों या सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख किया गया होना चाहिए। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में और अधिक विवरण वेबसाइट पदमा अवार्डजीओवीइन पर उपलब्ध है। ब्यूरो
पीएम सूर्य घरयोजना के तहत 78 हजार तक की सब्सिडी
करनाल। केंद्र सरकार पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सब्सिडी के अतिरिक्त हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए राज्य सरकार अधिकतम 50 हजार रुपये की सब्सिडी देगी। यह सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है तथा एक लाख 80 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के लाभार्थी व वार्षिक अधिकतम 2400 यूनिट की खपत वाले उपभोक्ता हैं, वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ब्यूरो