फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baglamukhi Jayanti tomorrow, a rare combination of Siddhi and auspicious Yoga

Karnal News: बगलामुखी जयंती कल, सिद्धि और शुभ योग का दुर्लभ संयोग

Thu, 23 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 23 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Baglamukhi Jayanti tomorrow, a rare combination of Siddhi and auspicious Yoga
 रामदेव कालोनी के बगलामुखी मंदिर में स्थापित मां बगला मुखी जी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शुक्रवार को वैशाख शुक्ल अष्टमी पर मां बगलामुखी जयंती अत्यंत दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी। रामदेव काॅलोनी स्थित मां बगलामुखी मंदिर के संस्थापक पंडित अनिल के अनुसार मां बगलामुखी जयंती पर लगभग 12 साल बाद, अष्टमी तिथि के साथ सिद्धि और शुभ योग का विशेष संयोग बन रहा है। यह तांत्रिक साधना, शत्रु नाशक पूजा और वाणी सिद्धि के लिए सर्वोत्तम और फलदायी समय है।

वहीं, शुक्रवार को सुबह 10 बजे मंदिर में मां की पूजा और हवन का आयोजन होगा। मंदिर के महंत वैभव शर्मा, पुजारी इशांत और उदय शर्मा के अनुसार, मंदिर में पूरा दिन मां बगलामुखी की पूजा और भंडारा चलता रहेगा। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:25 से शाम 05:13 बजे या अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे और दोपहर 12:50 बजे पूजा के लिए सबसे उत्तम है।
विज्ञापन

----------

बगलामुखी जयंती के दुर्लभ संयोग का महत्व इस प्रकार है
शत्रु बाधा का नाश... मां बगलामुखी को स्तंभन (रोकने) की देवी माना जाता है, इस दुर्लभ संयोग में पूजा करने से विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है।
वाणी की सिद्धि... माता की कृपा से वाणी में प्रभाव और नियंत्रण आता है।
न्यायिक विजय... कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में सफलता के लिए यह दिन विशेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed