फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   boxer Neeraj will be seen in Big Boss, till now he has won many medals in 67 kg weight category competitions

Haryana: बिग बॉस में नजर आएगा करनाल का बॉक्सर नीरज, अब तक 67 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबलों में जीत चुका कई पदक

Sun, 23 Jun 2024 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

नीरज गोयत पहले भारतीय पेशेवर मुक्केबाज हैं जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से पहले ओलंपिक में चयन के लिए वेनेजुएला गए और कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2017 में डब्ल्यूबीसी एशिया 'मानद बॉक्सर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता। 2017 में वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता।

विज्ञापन
boxer Neeraj will be seen in Big Boss, till now he has won many medals in 67 kg weight category competitions
बॉक्सर नीरज गोयत - फोटो : संवाद

विस्तार

रियलिटी शो बिग बॉस में घरौंडा के बेगमपुर गांव निवासी मुक्केबाज नीरज गोयत का चयन हुआ है। उसका चयन इस शो के ओटीटी थ्री में हुआ है। यह शो जियो सिनेमा व जियो प्राइम पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


नीरज मुक्केबाजी के 67 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले खेलता है। फिलहाल वह भारतीय रेलवे में अधिकारी के पद पर जगाधरी में कार्यरत है। नीरज ने अपना सफर कर्ण स्टेडियम करनाल की मुक्केबाजी अकादमी से शुरू किया था। तब वह छठी कक्षा का छात्र था। उनके प्रारंभिक कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि बाद में नीरज अपने परिवार के साथ यमुनानगर चला गया। जहां से वह देश की सबसे बड़ी अकादमी पुणे में दाखिल हो गया। वहां से उसका चयन खेल कोटे से भारतीय सेना में हो गया। कुछ समय भारतीय सेना में नौकरी करने के बाद अब नीरज भारतीय रेलवे में अधिकारी है।
विज्ञापन


नीरज की उपलब्धियां
नीरज गोयत पहले भारतीय पेशेवर मुक्केबाज हैं जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से पहले ओलंपिक में चयन के लिए वेनेजुएला गए और कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2017 में डब्ल्यूबीसी एशिया 'मानद बॉक्सर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता। 2017 में वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता। वर्ष 2014 में नीरज गोयत ने यूथ नेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। प्रो. बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन बार 2015 से 2017 तक डब्ल्यूबीसी एशिया खिताब जीता। नीरज ने अपने अब तक के कॅरिअर में 24 प्रो फाइट खेली हैं जिनमें से उसने 18 जीतीं, दो ड्रा हुई तथा चार हारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगा बिग बॉस प्रसारण
बिग बॉस का प्रसारण जियो सिनेमा मोबाइल एप पर निशुल्क रात नौ बजे से 10 बजे तक एक घंटे तक देखा जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के पास जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन है इसका प्रसारण 24 घंटे लाइव देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed