सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bhakiyu marches to Delhi, will raise voice from Jantar Mantar

Karnal News: भाकियू का दिल्ली कूच, जंतर-मंतर से उठाएंगे आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu marches to Delhi, will raise voice from Jantar Mantar
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भारतीय किसा यूनियन के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। देशभर के किसान-मजदूर संगठनों की ओर से जंतर-मंतर पर आयोजित किसान-मजदूर संसद में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले जिले भर से सैकड़ों किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया। जिले से दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान जत्थे की अगुवाई वरिष्ठ किसान नेता बाबू राम डाबरथला ने की। भाकियू का जत्था करनाल से रेल के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। किसानों ने कहा कि जंतर-मंतर पर आयोजित किसान-मजदूर संसद में वे अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे और केंद्र सरकार तक किसानों-मजदूरों की आवाज पहुंचाने का काम करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि अमेरिका-भारत कृषि समझौता, बिजली बिल को निरस्त करने, बीज बिल वापस लेने, किसान-मजदूर की कर्जमुक्ति, एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी का कानून बनाने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें आज भी लंबित हैं। आज दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान जत्थे में उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, जिला महासचिव सुरेंद्र बैनिवाल, खंड प्रधान इंद्री दिलावर सिंह डबकौली, कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, विनोद राणा, भरतरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed