{"_id":"69af2a1fb5d493ccee0757ba","slug":"society-enraged-over-the-interference-of-outside-eunuchs-representative-poonam-mahant-appealed-to-the-sp-karnal-news-c-36-1-sknl1017-159462-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाहरी किन्नरों की दखलंदाजी पर भड़का समाज, प्रतिनिधि पूनम महंत ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाहरी किन्नरों की दखलंदाजी पर भड़का समाज, प्रतिनिधि पूनम महंत ने एसपी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला के एसपी कार्यालय में जमा किन्नर समाज के लोग: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किन्नर समाज के पारंपरिक क्षेत्र को लेकर अंबाला सिटी में विवाद गहरा गया है। किन्नर समाज की प्रतिनिधि पूनम महंत ने सोमवार को अपने साथी किन्नर के साथ अंबाला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने जिले में बाहरी किन्नरों की कथित दखलंदाजी और उनके द्वारा फैलाए जा रहे विवादों को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसपी ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। पूनम महंत ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से बाहरी क्षेत्रों से आकर कुछ लोग अंबाला में जबरन हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों की गतिविधियों के कारण स्थानीय किन्नर समाज में असंतोष का माहौल है। आए दिन होने वाले झगड़ों और विवादों से शहर की शांति भंग हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गद्दीनशीन परंपरा का दिया हवाला
पूनम महंत ने कहा कि अंबाला में किन्नर समाज की एक सुव्यवस्थित परंपरा है, जहां शबनम गद्दीनशीन के नेतृत्व में समाज का संचालन होता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय परंपरा के अनुसार ही क्षेत्रों का निर्धारण और सम्मान किया जाता है लेकिन बाहरी लोग इस व्यवस्था को चुनौती देकर विवाद पैदा कर रहे हैं। एसपी कार्यालय के बाहर किन्नर समाज के लोग थाने में भी पहुंचे, जहां उन्होंने पहले हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
Trending Videos