सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP leader's car stopped and attacked, four family members injured

Karnal News: भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर हमला, परिवार के चार सदस्य घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's car stopped and attacked, four family members injured
भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर हमला, परिवार के चार सदस्य घायल - फोटो : भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर हमला, परिवार के चार सदस्य घायल
विज्ञापन
- मेरठ रोड पर 10-12 लोगों ने की वारदात, गाड़ी के शीशे तोड़कर किए क्षतिग्रस्त


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मेरठ रोड पर शनिवार शाम को बाइक सवार 10-12 बदमाशों ने भाजपा नेता की गाड़ी रुकवाकर परिवार के सदस्यों पर लाठी और ईंटों से हमला कर दिया। इसमें भाजपा नेता की बेटी, दो बेटे और एक भांजा घायल हो गया। बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। चारों घायलों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल में दाखिल करवाया गया है। वही हमले की शिकायत सेक्टर 32 थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गोपी वाली गामड़ी निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुभाष कश्यप ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने बेटे सागर, अभिषेक, बेटी तन्नू और भांजे कृष्ण को दवाई दिलाने के लिए देहरादून भेजा था। दवाई लेने के बाद सभी गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार घूमने के बाद घर लाैट रहे थे। देर शाम को जब उनकी गाड़ी रामपुरा कटाबाग के पास नहर के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से गाड़ी के आगे पीछे चलने लगे। आरोपी गाड़ी सवारों की तरफ गलत इशारे करने लगे। इसी दाैरान बेटे ने आरोपियों को आगे जाने के लिए कहा। इतना सुनकर आरोपियों ने बाइक को गाड़ी के आगे रोक दिया। जैसे ही गाड़ी सवार नीचे उतरे तो बाइक सवार गाली गलौज करने लगे। इसी दाैरान वहां अन्य युवक भी आ गए। करीब 10 से 12 युवकों ने गाड़ी सवारों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

पूर्व पार्षद सुभाष के अनुसार उनके भांजे कृष्ण ने आरोपियों का विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने भांजे कृष्ण, बेटी तनु के सिर पर ईंट से हमला करके घायल कर दिया। इसके अलावा बेटे सागर और अभिषेक को भी चोट पहुंची है। चारों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया गया। सेक्टर-32 थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed