{"_id":"6a0a32ac06cbfe427d08d373","slug":"a-pot-of-water-every-problem-solved-karnal-news-c-18-1-knl1006-908827-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक लोटा जल... हर समस्या हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक लोटा जल... हर समस्या हल
विज्ञापन
एक लोटा जल... हर समस्या हल
- फोटो : एक लोटा जल... हर समस्या हल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। अनाज मंडी में रविवार को प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा में हरियाणा सहित देश के कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भीषण गर्मी व तेज धूप के बावजूद घंटों बैठकर कथा श्रवण किया।
कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति और पूजा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एक लोटा जल सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है।
उन्होंने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र के जाप को अत्यंत फलदायी बताते हुए श्रद्धालुओं से नियमित शिव आराधना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि थोड़ा तप करने से वरदान प्राप्त हो सकता है लेकिन आशीर्वाद पाने के लिए माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा और सम्मान आवश्यक है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कथा में स्थान की चिंता न करें बल्कि श्रद्धा और भाव से कथा सुनें। उन्होंने कहा कि करनाल की एक बेटी अंतरिक्ष तक भी पहुंच सकती है तो एक महिला भी शिव के चरणाविंद तक भी पहुंच सकती है और वह कलेक्टर, इंजीनियर, डॉक्टर भी बन सकती हैं।

एक लोटा जल... हर समस्या हल- फोटो : एक लोटा जल... हर समस्या हल