{"_id":"6a08c78f75149e06ca0675dc","slug":"cement-plant-fails-to-meet-environmental-standards-notice-issued-karnal-news-c-244-1-pnp1001-157334-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीमेंट प्लांट पर्यावरण मानक पर खरा नहीं, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीमेंट प्लांट पर्यावरण मानक पर खरा नहीं, नोटिस जारी
Sun, 17 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 17 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीतप। श्री सीमेंट प्लांट पर्यावरण के मानकों पर खरा नहीं उतरा। एनजीटी के आदेश पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम की जांच में इसका खुलासा हुआ है। संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर एनजीटी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सीमेंट प्लांट को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जल, वायु और पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों के तहत कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनील कश्यप की शिकायत पर सुनवाई चल रही है। रिपोर्ट में कहा कि श्री सीमेंट प्लांट यूनिट में पर्यावरण प्रदूषण मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस मामले 25 फरवरी को सुनवाई के बाद टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें सामने आया था कि सीमेंट और राख के रके धूल उड़ रहे हैं। ट्रक पार्किंग और लोडिंग क्षेत्र में धूल को नियंत्रित नहीं किया जा रहा है। पानी के छिड़काव यंत्र स्थापित करने की जरूरत है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एएई कुलदीप ने बताया कि इकाई को 15 दिन में जवाब देना होगा। ब्यूरो