{"_id":"6a0f58470f6928b12a05de69","slug":"census-work-completed-in-only-72-blocks-out-of-394-karnal-news-c-36-1-amb1001-163541-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 394 में से सिर्फ 72 ब्लॉकों में जनगणना का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 394 में से सिर्फ 72 ब्लॉकों में जनगणना का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। क्षेत्र में मकान सूचीकरण और जनगणना के कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। नारायणगढ़ और शहजादपुर क्षेत्र के कुल 394 हाउसलिस्टिंग ब्लॉकों में से अब तक मात्र 72 ब्लॉकों का ही काम पूरा हो सका है। शेष बचे 322 ब्लॉकों के काम को समय पर निपटाना अब प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है, क्योंकि इसके लिए अब केवल 9 दिन का समय शेष रह गया है।
चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने अधिकारियों और फील्ड में तैनात शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी 30 मई तक मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि डिजिटल एंट्री और पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए तहसील कार्यालय में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तहसील कार्यालय के कमरा नंबर-10 में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां तकनीकी सहायक सोनम को तैनात किया गया है, जो पोर्टल से जुड़ी किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत को मौके पर ही दूर करेंगी, ताकि काम में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने क्षेत्र की जनता से भी अपील की है कि वे जनगणना के लिए आने वाले कर्मचारियों का सहयोग करें और उन्हें बिल्कुल सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका डेटा पूरी तरह से गोपनीय और सुरक्षित रहेगा। नायब तहसीलदार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। जनगणना कर्मी फील्ड में वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी नागरिक से उनका कोई भी सरकारी पहचान पत्र, फैमिली आईडी, फोटो या मोबाइल पर आने वाला ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगेंगे। नागरिक बिना किसी डर के अपनी सामान्य जानकारी दर्ज कराएं।