{"_id":"69d4154f85796e2bd30c7858","slug":"chief-minister-not-just-one-but-54-such-roads-whose-construction-is-hanging-in-the-balance-karnal-news-c-18-knl1018-880988-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुख्यमंत्री जी... एक नहीं ऐसी 54 सड़कें, जिनका निर्माण अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुख्यमंत्री जी... एक नहीं ऐसी 54 सड़कें, जिनका निर्माण अधर में लटका
विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
करनाल। मुख्यमंत्री जी... पीडब्ल्यूडी की केवल असंध-कोहंड रोड ही नहीं है जिसका टेंडर होने के बाद निर्माण अटका हो और लोग परेशानी झेल रहे हों। असंध उपमंडल में ऐसी 54 जर्जर सड़कें और हैं, जिनके टेंडर होने के बाद या तो काम शुरू ही नहीं हुआ या बीच में अटका है। इन मार्गों से भी रोजाना गुजरने वाले लोग परेशानियों भरा सफर तय कर रहे हैं। कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं।
पीडब्ल्यूडी की ओर से असंध क्षेत्र की कुल 55 सड़कों के टेंडर जारी करके ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को नवंबर या दिसंबर माह में काम सौंप दिए थे। इनमें से 21 सड़कों पर एजेंसियों ने केवल रोड़ा ही बिछाया है। 17 पर अभी तक काम ही शुरू नहीं हो पाया और पांच सड़कों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है।
चार से पांच माह का समय एजेंसियों ने ऐसे ही बिता दिया है, जबकि आठ से नौ माह में काम पूरा करने की अवधि तय की गई थी। मई और जून ज्यादातर सड़कों का काम पूरा करने की डेडलाइन है लेकिन सड़कों के हालात देखकर इस समय में काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा है।
निर्धारित समयवधि में कुल 231 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना तय है लेकिन धरातल पर केवल एक सड़क 1.98 किलोमीटर लंबी केवल उपलाना अप्रौच रोड को ही अधिकारी बना पाए। 7 सड़कों पर 80 फीसदी तक निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इन सभी सड़कों के निर्माण पर करीब 92 करोड़ रुपये खर्चे जाने हैं और 15 एजेंसियों को निर्माण कार्य सौंपा गया है।
विशेषज्ञ की रायदो माह में सड़कें नहीं बनीं तो मानसून का ग्रहण लगेगा
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा, शुभम भारद्वाज और तेजपाल का कहना है कि यदि दो माह में सड़कें नहीं बनीं तो फिर मानसून आ जाएगा। अक्सर 15 फरवरी के बाद मौसम ठीक हो जाता है, ऐसे में तुरंत कार्य शुरू होना चाहिए था। निर्माण कार्य में देरी के लिए एजेंसियां जिम्मेदार हैं। विभागीय कार्यवाही होनी चाहिए।
यह है सड़कों की स्थिति
- पुराना तारकोल उखाड़ने का काम शुरू : 37.5 किलोमीटर लंबी कोहंड मूनक सालवन मार्ग पर।
- पुराना तारकोल उखाड़ा : जानी से बुढ़नपुर मार्ग, बुढ़नपुर से स्टौंडी मार्ग, शेखपुरा अप्रौच रोड और बाहरी से गंगाटेहड़ी तक। काम 5 नवंबर से 4 मई के बीच पूरा करना है।
- चौड़ीकरण का काम जारी : मंचूरी अप्रोच मार्ग पर, सालवन से रिसालवा मार्ग, अरड़ाना से बाहरी मार्ग और सालवन से मलिकपुर मार्ग। इनका निर्माण 9 दिसंबर से शुरू होकर 8 से 23 जून तक पूरा करना है।
17 सड़कों का काम शुरू नहीं
टाहरपुर अप्रौच मार्ग, सालवन से पधाना मार्ग, दुपेड़ी से धनौली मार्ग, जलमाना से उपलाना, जलमाना से उपलानी, अरड़ाना से मुआना रोड, सालवन से कुरलन रोड, राजमार्ग से ठरी, सालवन से कबूलपुरा मार्ग, अलावला से डाचर, मूनक से खेड़ी मूनक, डाचर से अच्छनपुर, अच्छनपुर से रुकसाना, कैथल रोड से औंगद, अलीपुर कतलाहेड़ी मार्ग, शाहपुर अप्रौच रोड, अप्रौच रोड से सिरसी, जुंडला से औंगद और औंगद से कैथल रोड का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है।
- 21 सड़कों पर गिट्टियां बिछाईं
2.40 किलोमीटर गंगाटेहड़ी जानी से कौल मार्ग, 3.70 किलोमीटर डेरा अप्रौच रोड, 3.78 किलोमीटर अरड़ाना से डेरा फत्तूवाला, 1.98 किलोमीटर बंदराला अप्रौच रोड, 500 मीटर मर्दानहेड़ी अप्रौच रोड, 3.60 किमी. पोपड़ा से खंडा मार्ग, 2.90 किमी. थल से बाहरी, 3.70 किमी. उपलाना से पिंगाला, रुकसाना से उपलानी मार्ग, पिंगाला अप्रौच रोड, अप्रौच रोड से बल्ला स्कूल तक, घनौली से मलिकपुर तक, बिलौना से कुकर खंडा, चौगामा अप्रौच रोड को 26 नवंबर से 25 मई तक, खंडाखेड़ी से रंगरूटी खेड़ा, ललैन पिंगाला से रत्तक, डेरागामा से खंडाखेड़ी, खेड़ीसर्फली से मुंडवाल को 03 जून तक, डाचर से चोर खालसा, हथलाना अप्रौच रोड को 04 दिसंबर से 02 जून तक और दादूपुर अप्रौच रोड का 17 अप्रैल तक काम पूरा करना है। इन पर गिट्टियां ही बिछाई हैं।
7 सड़कों का 80 प्रतिशत तक काम हुआ
- 6.21 किलोमीटर जुलाना से पिल्लूखेड़ा (काम का समय : 5 नवंबर से 04 मई तक)
- 3.70 किलोमीटर उपलाना से रत्तक (काम का समय : 26 नंबर से 25 मई तक)
- 12.38 किलोमीटर बल्ला से कुरलन जलमाना (काम का समय : 19 दिसंबर से 18 जून तक)
- 20.55 किलोमीटर असंध से सिरसल (काम का समय : 24 अगस्त से 23 अप्रैल तक)
- पक्का खेड़ा से मूनक रोड तक (काम का समय : 2 नवंबर से काम शुरू)
- 5.56 किलोमीटर असंध बाईपास रोड (काम का समय : 10 दिसंबर से 09 जून तक)
- कैथल रोड से बजीदा रोड़ान (काम का समय : 4 दिसंबर से 02 जून तक)
वर्जन-
पहले ग्रैप के कारण काम शुरू नहीं हुआ, इसके बाद सर्दी का मौसम शुरू हो गया था, इस मौसम में तारकोल संबंधित कार्य नहीं होते हैं। कुछ एजेंसियों ने फरवरी में काम शुरू कर दिया था, जिन्होंने नहीं किया, उन्हें नोटिस भी जारी किए गए। अभी समय सीमा शेष है, सभी एजेंसियों को निर्धारित समयावधि में ही काम पूरा करने के लिए अंतिम नोटिस दिया हुआ है, अन्यथा भुगतान रोक दिया जाएगा। - शेलेंद्र भाटिया, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
Trending Videos