फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Class 10 student injured with sticks and rods, car also damaged... FIR registered.

Karnal News: दसवीं के छात्र को लाठी-डंडों से किया घायल, कार भी तोड़ी... प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student injured with sticks and rods, car also damaged... FIR registered.
करनाल। सेक्टर-13 क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव निवासी 10वीं कक्षा के छात्र तनिष पर कई युवकों ने जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पहले उसकी कार पर ईंट फेंकी। फिर पीछा कर रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। हमलावर छात्र की कार में भी तोड़फोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं घायल छात्र के पिता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस चौकी सेक्टर-13 को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा तनिष 10वीं कक्षा का छात्र है। वह शुक्रवार शाम सेक्टर-13 से मुगल कैनाल की ओर कार से जा रहा था। आरोप है कि कालड़ा मार्केट के पास कुछ युवकों ने उनकी कार पर ईंट फेंकी। आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण तनिष वहां से निकलने लगा लेकिन आरोपी बाइक पर उसका पीछा करते हुए खुराना बेकरी के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बाइक कार के आगे लगाकर उसे रोक लिया और लाठी-डंडों, गंडासी तथा तलवार जैसे हथियारों से हमला कर दिया। गंडासी से सिर पर वार किया गया जबकि हाथ-पैरों पर भी कई चोटें मारी गईं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद छात्र सड़क पर गिर गया। आरोप है कि हमलावर उसे अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। आरोपी जाते हुए दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने छात्र की कार में भी जमकर तोड़फोड़ की जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्र ने पिता को कॉल करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करनाल लेकर पहुंचे। वहां उसका मेडिकल कराया गया।

थाना सिविल लाइन प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ध्रुव पंडित, लक्ष्य चावला और अरमान छिकारा निवासी करनाल सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed