{"_id":"6a0f5850819b4e0dc20fc88d","slug":"clouds-may-cover-the-sky-today-and-tomorrow-but-there-will-be-no-relief-from-the-heat-wave-karnal-news-c-18-knl1018-911544-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज और कल छा सकते हैं बादल पर लू से नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज और कल छा सकते हैं बादल पर लू से नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन
सेक्टर 9 में तेज धूप से बचनें के लिए छाता लेकर जाती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में तेज धूप और लू के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों में अंतर रोजाना घटता जा रहा है, ऐसे में दिन का चैन और रात की नींद भी उड़ने लगी है। करीब 15 किमी. की गति से चली लू में लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है। 25 तक लू का ऑरेंज अलर्ट है।
वीरवार को सुबह ही तेज धूप पड़नी शुरू हाे गई। दिन के समय गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। लोगों ने लू से बचने के लिए सूती कपड़े के परने का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादल दिख सकते हैं।
कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बीच बीच में धूल भरी हवा चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बाद 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। 25 तक लू चलने का ऑरेंज अलर्ट है।