फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Co-operative society manager arrested for taking bribe of Rs 10,000 from peon

Karnal News: चपरासी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता को-आपरेटिव सोसाइटी का प्रबंधक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Co-operative society manager arrested for taking bribe of Rs 10,000 from peon
कीमती लाल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अपने ही चपरासी से 10 हजार रुपये लेते हुए द पाढ़ा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंधक कीमती लाल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पानीपत की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रबंधक चपरासी को दिवाली पर आए 21 हजार रुपये के बोनस में से 10 हजार रुपये देने के लिए यह कहते हुए दबाव बना रहा था कि अब ऑडिट में उसे यह रुपये वापस करने होंगे। अगर वह उसे 10 हजार रुपये देगा तो वह बचा लेगा। आरोपी कीमती लाल को शनिवार को करनाल अदालत में पेश किया जाएगा।
एसीबी निरीक्षक हेमराज ने बताया कि द पाढ़ा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंधक कीमती लाल के खिलाफ उसके चपरासी से शिकायत मिली थी कि वह बोनस के रुपयों में से 10 हजार रुपये मांग रहा है। ऑडियो सामने आने के बाद शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार को सुबह जैसे ही प्रबंधक कीमती लाल ने कर्मचारी से 10 हजार रुपये लिए तो टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीम अपने साथ ले गई। शनिवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


पहले भी रुपये लेने का आरोप
एसीबी अब कीमती लाल से गहनता से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता एक कच्चा कर्मचारी है, उसका वेतन तीन-तीन माह तक रोका जाता था। पहले भी कई बार वेतन जारी कराने के नाम पर उससे रुपये लिए गए। अब उसकी नौकरी भी पक्की कराने का सपना दिखाया जा रहा था। कितने और कब रुपये लिए, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed