सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Common people can also take advantage of ITI's library and workshop.

Karnal News: आम लोग भी ले सकेंगे आईटीआई की लाइब्रेरी व कार्यशाला का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 01 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Common people can also take advantage of ITI's library and workshop.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। अब सरकारी आईटीआई सिर्फ पढ़ने वाले छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगी। प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों को हुनर सीखने का मौका देने के लिए पहल की है। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके जरिये आम लोग भी सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे।
जिला राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि यह सुविधा खासतौर पर उन युवाओं, कारीगरों और कामकाजी लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो किसी कारणवश नियमित कोर्स नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अपने काम में तकनीकी सुधार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई में मौजूद संसाधन अब समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी बनेंगे। आम नागरिक अपने कौशल सुधार के लिए आईटीआई के वर्कशॉप में उपलब्ध टूल्स और उपकरणों का लाभ ले सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत कोई भी नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण के बाद आईटीआई की वर्कशॉप में उपलब्ध सुविधाओं को इस्तेमाल कर सकेगा। इसके साथ ही तकनीकी पुस्तकों से लैस लाइब्रेरी की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed