{"_id":"6a6e53e3e5d08e3a560366b3","slug":"construction-work-on-the-spectator-stands-at-karn-stadium-has-begun-karnal-news-c-18-knl1018-960747-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण स्टेडियम में दर्शक दीर्घा के निर्माण का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण स्टेडियम में दर्शक दीर्घा के निर्माण का काम हुआ शुरू
Sun, 02 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
दर्शक दीर्घा में लगने के लिए रखी टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कर्ण स्टेडियम में पिछले लगभग एक वर्ष से अधर में लटका दर्शक दीर्घा के निर्माण का काम फिर शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्माण किया जा रहा है। दर्शक दीर्घा का निर्माण तकनीकी कारणों और प्रशासनिक अड़चनों के कारण पिछले एक साल से बंद पड़ा हुआ था। अधूरे पड़े निर्माण के कारण राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्टेडियम में बैठने की जगह न होने के कारण उनको खड़े रहना पड़ता था।
दीर्घा के निर्माण के कारण दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्थित और छायादार जगह उपलब्ध होगी। स्टेडियम को एक नया और विश्वस्तरीय लुक मिलेगा। ड्रेसिंग रूम और पवेलियन का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। अमर उजाला ने 25 जून के अंक में दर्शक दीर्घा की दुर्दशा के बारे में प्रकाशित किया था।
जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश
ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी प्रशासन की कोशिश है कि बकाया काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए, ताकि स्टेडियम को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ आम जनता और खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया जा सके। - रामफल, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी